सेवा संकल्प अभियान के तहत हरदी छात्रावास में विविध कार्यक्रम, अतिथियों ने किया वृक्षारोपण

सारंगढ़। दिनांक 30 सितंबर 2026 को प्री मैट्रिक. अनु.जाति कन्या छात्रावास हरदी, विकासखंड सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता सहित वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा, सहायक आयुक्त डॉ. बद्रीश सुकखदेवे, कनिष्ठ लेखा अधिकारी महिलाने, बड़े बाबू अजगल्ले, HSC प्राचार्य ठाकुर मैडम , ग्राम पंचायत हरदी की सरपंच श्रीमती कुसुम लक्ष्मी नारायण वर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा नेता हितेश अजगल्ले, खंड प्रभारी विमल कुमार अजगल्ले सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों एवं अतिथियों ने छात्रावास परिसर की साफ-सफाई और प्राकृतिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को पेड़-पौधों के महत्व, अनुशासित जीवन तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं अतिथियों ने छात्रावास परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक-एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

