छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
ख़बर का असर,खुली नाली की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, निर्माण कार्य शुरू

सारंगढ़। भारत माता चौक में सड़क किनारे खुली पड़ी नाली और बड़े गड्ढे से हादसे के खतरे को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब दिखाई देने लगा है। खबर सामने आने के बाद नाली निर्माण के लिए जाली तैयार कर मौके पर रखी गई है और निर्माण कार्य भी शुरू होने लगा है।
स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही नाली का निर्माण पूरा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना के खतरे से राहत मिलेगी।
खबर का असर साफ है—समस्या पर काम शुरू हुआ, अब निर्माण पूरा होने का इंतजार।

