छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

घरघोड़ा: वार्ड क्रमांक 02 से कांग्रेस टिकट के लिए मुस्तकीम खान ने ब्लॉक अध्यक्ष को दिया आवेदन

घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, और वार्ड क्रमांक 02 से कांग्रेस टिकट के लिए मुस्तकीम खान ने आवेदन किया है। मुस्तकीम खान राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष और रक्त दान सेवा समिति, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला संचालक हैं। वे सामाजिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय हैं और कई बार शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता कर चुके हैं।

मुस्तकीम खान ने अपने सामाजिक कार्यों और जनसेवा के बल पर कांग्रेस से टिकट की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने अब तक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई है।

उनकी सक्रियता और जनसेवा के कार्यों को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में उनके प्रति सकारात्मक भावनाएं हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी उनकी दावेदारी को कितनी गंभीरता से लेती है और क्या उन्हें वार्ड क्रमांक 02 से टिकट मिलता है।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे