झारखण्ड, बोकारो

कथारा, ट्रैफिक नियमो का पालन, नही कर रहे, अभिभावक। सिंघम

कथारा ।स्कूल, बस ड्राइवर, या खुद अभिभावक की लापरवाही की वजह से कहीं कुछ स्कूली बच्चों के साथ अनोहोनी घट जाये, तो देशभर में चर्चा का विषय बन जाता है.ऐसे में खासकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों को ये समझना चाहिये कि लापरवाही बच्चों के साथ ठीक नही, वैसे तो कोई भी बड़ा हादसा होने पर हम सब स्कुल की लापरवाहियों की बात करते है. लेकिन क्या सिर्फ इस तरह के हादसों के लिए केवल स्कूल मनेजमेनेट को ही जिम्मेदार ठहराना सही है।क्या इस तरह के हादसों के लिए बच्चों के माता पिता जिम्मेदार नहीं होते ये बात . सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि बच्चों के माता पिता भी अपने मासूमों की जान के साथ सरेआम और हर रोज़ खिलवाड़ कर रहे है. बोकारो जिला अंतर्गत आने वाले कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति सिंघम का कहना है कि कथारा डीएवी स्कूल से बच्चों की छुट्टी होने के उपरांत उनके अभिभावक अपने बच्चे को लाने के लिए बिना हेल्मेट के ही बाइक से आ जाते हैं, तथा बारिश में काफी तेजी से वाहन का परिचालन भी करते हैं, जबकि निदेशा अनुसार  कथारा चौक पर छात्रों तथा उनके  अभिभावकों के बीच कथारा ओपी द्वारा ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करने हेतु जागरुकता अभियान पहले ही चलाया जा चुका है, और ये स्कूल मेजरमेंट सहित अभिभावकों को भी अच्छी तरह से मालूम है, बावजूद इसके खासकर छात्रों के अभिभावक गण, ट्राफिक नियमो का पालन नही कर रहे हैं, सिंघम साहब का मानना है, ऐसा करके अभिभावक खुद, अपने लिये, अपने बच्चों के लिए ठीक नही कर रहे हैं, उन्हें बराबर हेलमेट पहन कर ही बाइक ड्राइव करनी चाहिये।

बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट… ✍️