छत्तीसगढ़

गोठान से सौर ऊर्जा के खंभे और प्लेट,पंप उडा ले गया सरपंच पति

सारंगढ़ से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत खर्री छोटे के गोठान से सौर ऊर्जा के खंभे और प्लेट,पंप व तार तोडकर ले गये सरपंच पति, सूत्रों की माने तो सरपंच पति थिरलाल साहु के द्वारा एवं गांव के कुछ ग्रामीणो के सहमति से गोठान में स्थापित सोलर पंप को तोड़कर किसी अन्य स्थान में लगाने की मंशा से ले गए हैं। जब इसकी जानकारी पंचायत के आश्रित ग्रामो के लोगों को होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं नाम नहीं छापने की शर्त पर उन्होंने कहा कि खर्री छोटे के गोठान,चारागाह में लगभग 4 साल पहले ग्राम पंचायत द्वारा बोर खुदवाया गया था, बिजली की व्यवस्था नहीं होने से शासन ने सोलर पम्प लगाया था गोठान में स्थित सोलर पंप की स्थापना से बिहान समूह के महिलाओं को रोजगार मिल रहा था, एवं राहगीरों का प्यास बुझा रहा था,जैविक खाद, सब्जी बाड़ी, में मददगार रही लेकिन अब पानी नहीं होने से गांव के युवक ने ड्रम में भरकर पानी को ट्रैक्टर से गोठान परिसर तक प्रतिदिन ले जाते हैं 8-10 गाय की प्यास बुझा रही है।बिहान समूह के महिलाओं के पास आज रोजगार नहीं है रोजगार का साधन था गोठान, सरपंच पति की दबंगई मनमानी सामने आ रही है हमेशा विवाद में रहने वाले सरपंच पति अपने मनमाने तरीका अपनाते हुए शासन के नियम को ताक में रखकर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई है।इसकी सूचना फोन के माध्यम से उच्च अधिकारी को की गई थी लेकिन आज पर्यत दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।अब यह समाचार प्रकाशन होने के बाद क्या संबंधित अधिकारी सरपंच पति के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या फिर गहरी नींद में सोये रहेगे।