छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
चक्रवाती तूफान के असर की आशंका, 29 अक्टूबर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी स्कूलों में अवकाश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में संभावित खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने 29 अक्टूबर, गुरुवार को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। इसके तहत जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।
