इस लोकसभा चुनाव में भाजपा पुराने सारे रिकार्ड तोड़ेगी : सूरज गुप्ता

प्रचंड सीटों के साथ फिर से आ रही है मोदी सरकार
सारँगढ़ : भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा मोदी जी ने देश मे पिछले 10 सालों में जो विकास और विश्वास जनता को दिया है, वो विश्वास इस बार के चुनाव में देखने को मिला और इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतकर मोदी जी हैट्रिक लगा रहे हैं। देश के इतिहास में एक समय ऐसा होता है कि वह पुरानी बंदिशों को तोड़कर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए कदम उठाता है। इक्कीसवीं सदी के साथ यह कालखंड हमारे लिए अवसर लेकर आया है। हम ऐसे कालखंड में हैं, जो बहुत अहम है। मैं विश्वास से कहना चाहता हूं कि यह कालखंड जो करेगा, इसका प्रभाव इस देश में आने वाले हजार साल तक रहने वाला है। मोदी जी का तीसरा टर्म देश की दिशा एवम दशा को बदलेगी । भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल होगी।
3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हो युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य हो आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत बनने की ओर 1 कदम ओर आगे बढ़ेंगे। मोदी जी को एवम राधेश्याम राठिया जी को जीत की अग्रिम बधाई।