छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 72,922 किसानों के खातों में पहुंचे ₹14.63 करोड़

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 72,922 पात्र किसानों के खातों में ₹14.63 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू और जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी के निर्देश पर जिला पंचायत कार्यालय व मंडी परिसर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों सहित 100 से अधिक किसानों ने लाइव कार्यक्रम देखा।
गौरतलब है कि इस योजना के तहत किसानों को कृषि सहायता के लिए प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक मदद ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में दी जाती है। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

