सेवा सहकारी समिति कुरेली में हुआ फर्जी रकबा पंजीयन,समिति प्रबंधक और तहसील ऑपरेटर के सह से बेचे गए करोड़ों रूपये की धान?

बिलासपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरी तहसील अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुरेली में फर्जी पंजीयन का मामला सामने आया हैं वहीं सेवा सहकारी समिति कुरेली में हुए फर्जी पंजीयन में समिति प्रबंधक,ऑपरेटर,या तहसील माड्यूल किसके द्वारा किया गया है घोर धांधली ?
मिली जानकारी अनुसार किसानों के नाम पर रकबा बढ़ोतरी कर फर्जी पंजीयन जैसे घोर लापरवाही किया गया हैं
वहीं वर्ष 2023-24 में सैकड़ो किसानों के नाम पर अन्य किसानो के रकबा खसरा फर्जी तरीके से चढ़ाकर पंजीयन कर लाखों रूपये का धान बेचा गया है। और गंभीर अनियमितता बरती गई है। उक्त विषय पर सम्बंधित अधिकारी फर्जी रकबा का जांच करता है तो निश्चित ही फर्जीवाड़ा सामने आएगा..।
क्या कहतें हैं समिति प्रबंधक
ज़ब मिडिया टीम द्वारा प्रबंधक राजेंद्र कौशिक से फर्जी रकबा पंजीयन के बारे में जानना चाहा तो उनका कहना था की ये पंजीयन तहसील कार्यालय सकरी में पदस्थ ऑपरेटर के द्वारा किया गया हैं हमारे हाथ में कुछ नहीं कहकर जवाब देने लगा।
और सारा आरोप तहसील कार्यालय के ऑपरेटर पर लगाया जा रहा जिसका शिकायत जल्द ही जिला कलेक्टर से किया जाएगा