छत्तीसगढ़रायपुर

CG : में बारिश का अलर्ट जारी अधिकांश जगहों पर बादल छाये हुए हैं।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में बूंदाबांदी हुई है, तो वहीं अधिकांश जगहों पर बादल छाये हुए हैं। बादल छाने की वजह से ठंड में कमी आयी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा।

शुक्रवार को बस्तर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी, आज कवर्धा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले में काले घने बादल  के साथ बारिश की उम्मीद है। हालांकि ठंड से लोगों को निजात मिल गया है। लेकिन फसलों को नुकसान की उम्मीद है। तिलहन-दलहन के फसल खराब होने की अशंका है।

अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।बस्तर संभाग और आस-पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसमें  रायपुर संभाग के जिले और ओडिशा की सीमा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले जैसे सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा भी शामिल हैं।21 दिसंबर को रायगढ़ और इसके आसपास के जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।