छत्तीसगढ़धरमजयगढ़

ग्राम डिपापारा समानिया के निवासियों ने की मुख्यमंत्री से पक्की सड़क की मांग

(धरमजयगढ़ से खेमलाल कुर्रे की रिपोर्ट.✍️)

छत्तीसगढ़/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के लिप्ति से किलकिला आगमन पर लिप्ति हैलीपैड के बाहर डिपापारा ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री से मिलने की उम्मीद थी पर मिल न सके। तब अपनी मांग नारो के माध्यम से किये।

विदित हो कि ग्राम कापू मौहरी पारा और ग्राम डिपापारा का एक ही कच्ची मार्ग कदम चौक कापू से डिपापारा तक है जो बरसात के दिनों में गडढे और पानी भर जाते है जिससे आवागमन में अत्यंत कठिनाई होती है। विशेष कर छोटे छोटे स्कूली बच्चों , बीमार लोगो को लाने ले जाने में बहुत समस्या होती है । कई बार दुर्घटना भी हो चुका है। शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन मांग नही पूरी की गई। आज आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इस गांव की इस दुर्दशा को कोई सुनने वाला नही है।

इन सब मुद्दों को ले कर सभी ग्राम के महिलाएं, बच्चों, और पुरुषों द्वारा पूरी जोर तरीके से अपनी मांग सरकार को रखी गई है। अब देखना यह है कि किया साय सरकार इन मांगों पर गम्भीरता लेती है या ये सरकार भी अश्वासन से काम चलाती है। गांव वालों को साय सरकार पर पूरा भरोसा है। इस मांग प्रदर्शन को देखते हुए उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को आवेदन दी गई हमारे कापू क्षेत्र के जनपद सदस्य माननीय देवेंद्र वर्मा बी ड़ी सी जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को अवगत किया गया है की इस मांग को जल्द ही पूरा करें