बिहार पुलिस
बिहार पुलिस के द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार!

पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले के पंचपकड़ी थानांतर्गत देवपुरा गांव निवासी प्रकाश साहनी एवं विकास साहनी अपने घर पर अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री चला रहे हैं। सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों के घर पर छापेमारी की एवं इनके घर से 01 राइफल का बैरल, 01 देसी कट्टा का बैरल, 03 राइफल का बट, कटर मशीन, आयरिश मशीन, आधार कार्ड, फिंगर प्रिंट मशीन तथा हथियार बनाने के उपकरणों को बरामद किया।
मौके से दोनों अभियुक्तों1️⃣विकास साहनी एवं2️⃣प्रकाश साहनी को किया गया गिरफ्तार।
उक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा न केवल अवैध हथियार बनाए जा रहे थे बल्कि जाली दस्तावेज तैयार करने का कार्य भी संचालित किया जा रहा था।