झारखण्ड, बेरमो

बेरमो के धरती पर लाठी का शानदार मुकाबला! करीम अंसारी

बोकारो जिला बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बेरमो के बोकारो थर्मल नया बस्ती में रविवार को चेहल्लुम के अवसर पर लाठी मुकाबला का आयोजन किया गया. आयोजन में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा कांग्रेस बोकारो जिला सचिव मो. करीम अंसारी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सहजादी बानो  उपस्थित हुए! लाठी मुकाबले में 3 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें  (1 ) गुलसने इस्लाम अहले सुन्नत सादाब मोहल्लाह खेतको, (2) KMC कलब नई बस्ती, (3) कारवाने हेजाज दरगाह मोहल्लाह चलकरी शामिल थे!  निर्णायक की भूमिका मो. मुबारक हुसैन, एवं रेफरी की भूमिका वसीम हैदर ने निभायी. शानदार खेल प्रदर्शन में पहला गुलशने इस्लाम अहले सुन्नत सादाब मोहल्लाह खेतको,दूसरा कारवाने हेजाज दरगाह मोहल्लाह चलकारी, तीसरा KMC क्लब नई बस्ती  घोषित किया. सभी टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों ने मैडल एवं कप देकर सम्मानित किया. अल्पसंख्यक मोर्चा कांग्रेस बोकारो जिला सचिव, मो. करीम अंसारी
अंसारी ने कहा कि परंपरागत लाठी व हथियार का खेल अपनी रक्षा करने की कला है.एवं मोके पर उपस्थित अंजुमन सदर, इदरीस अंसारी, सीक्रेटी मो. जाकिर अंसारी, विस्थापित नेता दिनेश यादव, समाजसेवी पत्रकार मो. इस्तियाक अहमद, मो. खालिद हुसैन, अजीमुद्दीन अंसारी, लाल मौहम्मद,सोएब अंसारी, सुनील सिंह, सूरज यादव, विश्वनाथ यादव, मंटू यादव, अफजल अंसारी, अरबाज अंसारी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक बोकारो जिला संगठन सचिव मो. इस्तियाक अंसारी, कमेटी के सदस्य नदीम अंसारी, एजाज अंसारी, शरीफ अंसारी, ताहिर अंसारी, फैसल अंसारी, उप मुखिया अफजल हुसैन सहित भारी संख्या मे लोग मौजूद थे!

बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट… ✍️