झारखण्ड, बोकारो

मजदूरों के मसीहा थे रामदास सिंह–महारूद

ढोरी जीएम कॉलोनी स्थित राकोमयू कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पूर्व सांसद सह श्रमिक नेता रामदास सिंह की‌ 20 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के ढोरी क्षेत्रीय सचिव महारूद्र सिंह ने कहा कि वे मजदूरों के मसीहा थे। वे हर व्यक्ति का काम तुरंत करते थे। उनके सान्निध्य में काफी कुछ सीखने का मौका मिला। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।‌ राकोमयू बीएडके क्षेत्रीय सचिव गजेन्द्र‌ प्रसाद सिंह ने कहा कि रामदास सिंह सादा जीवन एवं उच्च विचार वाले थे। उन्होंने संसदीय राजनीति के तहत दो बार गिरिडीह क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही एक बार विधायक के तौर पर भी बेरमो वासियों की सेवा की। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की स्थापना कर वे जीवनपर्यत मजदूरों के अधिकार के लिए लड़ते रहे।‌ कथारा‌ एरिया‌ सचिव विजय सिंह ने कहा कि यदि अन्य नेता भी रामदास सिंह जैसा बन जाएं, तो देश का कल्याण हो जाए। कहा कि वे उनके रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उनके अधूरे सपनों को पूरा किया जा सके। मौके पर मुख्य रूप से सुशील सिंह, विजय सिंह, गणेश राम ,सत्येन्द्र चौहान, विकास सिंह, सुधीर सिंह, रवि साहनी, शंकर प्रसाद, अभिषेक शर्मा, सुरेश महतो, पवन मिश्रा, शरद कुमार, पंकज कुमार, रामेश्वर कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, विश्वनाथ साहू, जसबीर ,बबलू सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजकुमार, गंगाधर, अभिजीत, पिंटू कुमार, रवीन्द्र दीगार, अमित शर्मा, उमेश कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी।