पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो तेनुघाट में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।

झारखण्ड के मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, गोमियां विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो
विजयादशमी के शुभ अवसर पर तेनुघाट में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर माननीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। मौके पर उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा के दिव्य दर्शन कर समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को दशहरा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का यह पावन पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। जिस तरह भगवान श्रीराम ने धैर्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलकर बुराई का अंत किया, वैसे ही हमें भी अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। माननीय मंत्री जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट… ✍️
📞संपर्क नंबर – 70047 98309