छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

25 जुलाई को होगा ‘सक्षम स्थापना दिवस’ एवं सम्मान समारोह

सारंगढ़-बिलाईगढ़ /जिले में समृद्धि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) द्वारा 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को ‘सक्षम स्थापना दिवस’ सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रांजल दिव्यांग विद्यालय, सारंगढ़ में होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं कॉलेज स्तर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, विशेष शिक्षकों तथा दिव्यांगजन के क्षेत्र में सेवाएं देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित करना है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समावेशी समाज के निर्माण के इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। कार्यक्रम का संदेश है—”समावेशी समाज – सशक्त दिव्यांग”।

आयोजक गण जिला सचिव – श्रीमती सरिता सिदार
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी- लोकनाथ सेन

सह सचिव – डालिमा सिदार
सदस्य – आयलिन मिंज, जयमंती भगत, प्रशंसा सिंह, वीणा पटेल, स्थेर भगत,अनीता उराव, गणेशराम सिदार, पदुम सिदार संतोषी पैकरा

कार्यक्रम की रूप रेखा