प्राथमिक शाला छपोरा में
गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगाठ :
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बिलाईगढ़= विकासखण्ड के अंर्तगत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला छपोरा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छपोरा में गणतंत्र दिवस बड़े धुमधाम से मनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छपोरा में 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस मनाया गया। शाला प्रांगण में ध्वजा रोहड के पश्चात शाला परिवार ने मिलकर गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। ग्राम पंचायत भवन में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद प्रभात फेरी को आगे बढ़ाया गया। ग्राम की महिलाएं अपने अपने घर के पास श्रीफल और आरती की थाली से प्रभात फेरी में निकली बच्चो को सम्मान किया। साथ में भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, झांसी की रानी, और शिक्षिका बनी बच्चों की माथे पर तिलक लगाकर सवागत किया गया। रास्ते में सभी लोग प्रभात फेरी के नारे और गीत से गांव को गुंजाय मान किया गया।

गांव की भ्रमण के बाद साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे प्रतिभागियों ने देश प्रेम से संबंधित कविताएं सुनाए। सबने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के बनाएं हुवे सविधान की रक्षा करने की सपथ लिए। अन्त में श्रीफल और प्रशाद वितरण किया गया।
आज की कार्यक्रम में मुख्य रूप से यादराम हिरवानी, सचिव चितरंजन कैवर्त्य , बिशेसर कैवर्त्य, प्रह्लाद हिरवानी, दिगम्बर हिरवानी, हुलसराम हिरवानी, युवा नेता मनीष हिरवानी, कुशल हिरवानी, रामकुमार यादव, दिगम्बर दास, रामरतन हिरवानी, साधुराम हिरवानी, गेंदराम हिरवानी, खुशराम हिरवानी, आशीष कुमार हिरवानी रमा देवी महिलांगे, अनुपूर्ण कुर्रे, रेवती कैवर्त्य, निरुपमा हिरवानी, ज्योति सहित समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।