छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने किया सराहनीय कार्य कर्मचारियों का नया कार्य विभाजन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला कार्यालय के 22 कर्मचारियों का नया कार्य विभाजन किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
आदेश के तहत सहायक अधीक्षक भीमराव आहेर को कार्यालय संचालन, नागेंद्र सोनवानी को कलेक्टर व मुख्यमंत्री जनदर्शन और जनशिकायत निराकरण, तथा भानू प्रताप कोशले को जिला नाजिर व समय-सीमा (TL) शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कलेक्टर व अपर कलेक्टर न्यायालय के रीडर, भू-अर्जन, खनिज, आरटीआई, वित्त और निर्वाचन शाखा में भी लिपिकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

देखें सूची