
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 नवंबर 2023/ आगामी 17 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल श्री हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला के विभिन्न ग्रामों में बिहान महिला समूहों और कैडर्स द्वारा अलग अलग प्रकार से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें फूल, सूपा, नारियल, मेहंदी, दिया, सब्जी आदि के माध्यम से स्वीप, वोट, मतदान लिखते हुए शपथ लिया गया और दूसरों को भी जागरूक किया गया।