छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नगर पंचायत मारो में 1 करोड़ 78 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नगर पंचायत मारो में 1 करोड़ 78 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और नए राशन कार्डों का वितरण भी किया। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत 24.72 लाख किसानों के बैंक खातों में 13,320 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की गई है।