गरियाबंदछत्तीसगढ़

शिव बारात के इस भजन में गरियाबंद के गांधी मैदान में चल रहे रामकथा के दूसरे दिन सभी  श्रोता झूम उठे।

देखो नंदी पे चढ़ के आया , भोले बाबा ने ब्याह रचाया

चन्द्रहास निषाद–  गरियाबंद(ख़बर मंथन)। रामकथा के द्वितीय दिवस अयोध्या धाम से पधारे मानस विदुषी देवी चंद्रकला ने शिव महिमा की कथा बताते हुए भाव विभोर कर दिया। कथा में आज विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र रोहित साहू जी , पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी , जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू जी , भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके जी , अजय रोहरा  जी ने शिरकत किए ।
श्री धाम अयोध्या में विराजित श्री राम जी की तरह हु ब हु निर्मित प्रतिमा कथा पंडाल के प्रारंभ में बनाए गए हैं जो भक्तों का मन मोह ले रहा है , हर कोई प्रशंसा कर रहा और आकर्षण का केंद्र बन गया है।

कथाकार देवी चंद्रकला द्वारा श्री राम चरित मानस ग्रंथ के दोहा चौपाई का उल्लेख करते हुए  और मनमोहक भजनों से गरियाबंद के गांधी मैदान को भक्तिमय बना दिया ।
कल कथा के तीसरे दिवस पर श्री  राम जन्मोत्सव की कथा का गायन किया जाएगा , उपस्थित सभी माताओं को कल जन्मोत्सव की कथा में पीले  साड़ीयों में आने की अपील करते हुए राजा दक्ष के यज्ञ और शिव विवाह की कथा बताते हुए  द्वितीय दिवस की कथा सम्पन्न हुआ।