
छत्तीसगढ़ /कोरबा के डूमरकछार के श्यामलाल बिरहोर के लिए पांच पीढ़ियों का इंतजार खत्म हुआ। पीएम आवास योजना के तहत मिला पक्का घर। अब उनके बच्चे बारिश में डरकर नहीं, बल्कि सुकून से सोएंगे।
राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास मंजूर कर हितग्राहियों के खाते में राशि जारी की। पीएम जनमन योजना के तहत पीवीजीटी परिवारों को आवास, सड़क और अन्य सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।