झारखण्ड, बोकारो

कथारा  ओपी थाना प्रभारी  राजेश प्रजापति सिंघम ने अपने वक्तव्य में कहा –
“बच्चों को सड़क पर हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति सिंघम ने कथारा हाई स्कूल तथा संत मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को ट्रैफिक नियमों के पालन तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को सड़क पर सावधानी बरतने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, तथा सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी। प्रभारी श्री प्रजापति ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।
थाना प्रभारी  राजेश प्रजापति सिंघम ने अपने वक्तव्य में कहा—
“बच्चों को सड़क पर हमेशा सतर्क रहना चाहिए। हेलमेट और सीट बेल्ट हमारे जीवन की सुरक्षा कवच हैं, जो दुर्घटना के समय गंभीर चोटों से बचाते हैं। सोशल मीडिया पर सोच-समझकर व्यवहार करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों या पुलिस को दें।प्रभारी की प्रेरक बातों से विद्यार्थी काफी प्रभावित हुए। दोनों विद्यालयों के शिक्षकों एवं बच्चों ने उनकी इस पहल की सराहना की और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।इस मौके पर विधालय शिक्षिका व शिक्षक मौजूद रहे।

*बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट*… ✍️
📞संपर्क नंबर – 70047 98309