सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़

धान खरीदी केन्द्र छिंद में प्रबंधक का गज़ब कारनामा फर्जीवाड़ा करने में निकले सबसे आगे…



सारंगढ़ – सारंगढ़ तहसील में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा मामला में कुछ दिनों जिला कलेक्टर के द्वारा 4 समिति के प्रबंधक को पद से पृथक किया था ऐसा ही मामला और छन कर सामने आया है आपको बता दें सेवा सहकारी समिति मर्यादित छिंद में भी लेंध्रा की तरह प्रबंधक के द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया है वहीं 2022-23 में एक किसान के नाम पर दो किसान कोड बना कर रखबा पंजीयन कर धान बेचा गया है, वहीं 2023-24 में दोनों किसान कोड को अन्य कारणों के हवाला देते हुए डिलीट किया गया है और दूसरे किसान के नाम पर किसी दूसरे किसान के रखबा चढ़ा कर धान बेचा गया है साथ ही किसान कोई और बैंक खाता किसी और का ऐसे संगीन फर्जीवाड़ा कर लाखो का हेरा फेरी छिंद धान खरीदी मंडी में किया गया है, जिसका सम्बंधित अधिकारी जांच करता है तो निश्चित ही फर्जीवाड़ा सामने आएगा…..