छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ का असर! 30 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल बंद

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल स्तर के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ की अनुमति से जारी किया गया है।
