सारंगढ़ बिलाईगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में बन रहे BPHU भवन निर्माण में कथित अनियमितताओं और गुणवत्ता की कमी?

– नींव में 16mm के बजाय 12mm का छड़ इस्तेमाल किया गया है।
– ऊपरी हिस्से में 12mm छड़ में 16mm छड़ जोड़कर पूरा कॉलम 16mm से बना दिखाने की कोशिश की गई है।
– निर्माण सामग्री जैसे गिट्टी, फ्लाइ ऐश ईंट, और रेती में गुणवत्ता नहीं है।
– 20mm गिट्टी के बजाय बजरी गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।

ऐसी अनियमितताएं वास्तव में खतरनाक हो सकती हैं और भविष्य में बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।
1. जांच की आवश्यकता: -सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इस निर्माण कार्य की जांच करनी चाहिए।
2. गुणवत्ता नियंत्रण: निर्माण एजेंसी CGMSC बिलासपुर को निर्माण सामग्री और प्रक्रिया की गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए।

ठेकेदार और इंजीनियर की जवाबदेही

यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
4. सार्वजनिक सुरक्षा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में BPHU निर्माण कार्य, पी.एस अभीम मद से भवन बन रहा है जिसका स्वीकृत राशि 50 लाख रूपये की लागत राशि है वहीं कार्य एजेंसी सी.जी.एम.एस.सी. बिलासपुर और  ठेकेदार मनोज कुमार केडिया (सारंगढ़ वाले) है वहीं इस भवन निर्माण में कई अनियमितताँए देखने को मिल जाएंगे।

आपको बता दें किसी भी भवन का मजबूती उसका नीव से होता है ज़ब नीव मजबूत नहीं है तो ऊपर कितना भी मजबूती रहें उसका कोई अवचित्य नहीं है, वैसा ही हाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में बन रहे BPHU निर्माण कार्य का है जिसमें प्राकलन के अनुसार कालम में 16mm का छड़ लगना था लेकिन इंजिनियर नीव (कालम )में 12mm का छड़ लगा कर भवन खड़ा कर दिया है, ठेकेदाऱ और इंजिनियर की चलाकी देखिये निचे में 12mm का छड़ और ज़ब भवन खड़ा कर लेने के बाद 13 फिट के ऊपरी हिस्सा में 12mm छड़ में 16mm के छड़ जोड़ कर ऊपर कालम खड़ा कर दिया है। ताकि पूरी कालम ही 16mm छड़ से बना है दिखाया जा सके। ठेकेदार और इस विभाग के इंजिनियर ने होने वाले बड़ा हादसा को न्योता दिया है, इस तरह के गुडवत्ता हिन् निर्माण कार्य कराया जा रहा। भवन निर्माण कार्य में लग रहें सामग्री जिसमें किसी भी सामग्री में गुडवत्ता नहीं है चाहे आप गिट्टी की बात करें या फ्लाइ एस ईंट का या फिर रेती का 20mm गिट्टी के जगह पर बजरी गिट्टी लगा रहा, और फ्लाइ एस ईंट में कोई गुडवत्ता नहीं। निर्माण एजेंसी सी.जी.एम.एस.सी बिलासपुर द्वारा घटिया भवन का निर्माण कराया जा रहा है,भवन निर्माण सारंगढ़ में हो रहा है अगर किसी दिन भवन धस जाता है गिर जाता है तो सारंगढ़ जिले के व्यक्ति को चोट खाना पड़ेगा, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले बड़े अधिकारीयों को इस निर्माण कार्य का जांच करना चाहिए जिससे की कभी होने वाले घटना घटित होने से पहले सतर्क हो जाना उचित है

क्या कहते है निर्माण स्थल का सुपरवाइजर

वीडियो में साफ साफ देखा और सुना जा सकता है कि पूछने पर सुपरवाइजर के द्वारा कहा जा रहा है कि नीव से लेकर ऊपर तक 12ममका छड़ दिया गया है और ऊपर 16mm का छड़ को जोड़ा गया है।

क्या कहतें है इंजिनियर

उक्त विषय के बारे में दूरभाष से सी जी मस एस सी के इंजिनियर से पूछे जाने पर उनका कहना यह था कि मैं देखवा रहा हूँ। का हवाला दिया गया।