के बी कॉलेज बेरमो मे नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन,

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया जिसमें शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र छात्राएं, एन एस एस के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला तंबाकू नियंत्रण इकाई बोकारो के मो असलम एवं विशिष्ट अतिथि छोटेलाल दास ने कहा नशा मुक्त भारत अभियान भारत सरकार की एक पहल है जो ड्रग्स के खतरे के खिलाफ भारत की लड़ाई को दुहराती है। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कॉलेज परिसर धूम्रपान मुक्त रखने हेतु प्रतिबद्ध है। नशे मुक्त भारत निर्माण हेतु जागरूकता अभियान हमेशा चलाया जाता है। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा नशीले पदार्थ के सेवन के कारण अपराध दर में वृद्धि हुई है और समाज पर इसका व्यापक बुरा असर पड़ा है। आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा धूम्रपान न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि यह छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर भी असर डाल सकता है। एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने भविष्य में भी जागरूकता अभियान एन एस एस द्वारा चलाया जाता रहेगा, ताकि छात्र छात्राएं एन एस एस के स्वयं सेवकों में नशीली दवाओं के दुरूपयोग व धूम्रपान के खतरों की जानकारी मिलती रहे। नशे मुक्त भारत निर्माण जागरूकता कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभाव, नशीला पदार्थों के प्रकारों व इसके शारीरिक मानसिक मनोवैज्ञानिक दुष्परिणाम आदि की जानकारी दी गई। नशे मुक्त परिसर का संकल्प की शपथ ली गई। एन एस एस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण, निबंध आदि के माध्यम से नशे मुक्त समाज निर्माण का संदेश देने का कार्य किया जिनमें जागृति कुमारी, रेशमा परवीन, मिलन कुमार गुप्ता, तनु कुमारी, शिव शंभु कुमार, सुमीत कुमार सिंह, अंतरा कुमारी, सोनिका कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, ईशा कुमारी, काजल कुमारी, सोनू कुमार शर्मा, स्नेहा कुमारी, मोहिनी कुमारी, नीतू कुमारी, पीयूष कुमार मंडल, तनु कुमारी, सुनैना कुमारी, आदि रहे। संचालन डा प्रभाकर कुमार, धन्यवाद ज्ञापन डा अरुण रंजन ने किया।जागरूकता कार्यशाला में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा साजन भारती, डा प्रभाकर कुमार, डा शशि कुमार, डा अरुण रंजन, डा व्यास कुमार, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, आदि कॉलेज परिवार के सदस्यों, एन एस एस के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।
*बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट*… ✍️
📞संपर्क नंबर – *70047 98309*