सेवानिवृत्त 19 कर्मचारियों का कथारा क्षेत्र में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

कथारा,सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में विभिन्न पदों पर कार्यरत सेवानिवृत्त हुए 19 कर्मचारियों का शनिवार को कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र के जीएम संजय कुमार सहित एसीसी सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर स्वागत एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ ही उपहार स्वरूप श्रीफल,सेवानिवृत्त अवधि प्रमाण पत्र,धार्मिक पुस्तक,मेडिकल कार्ड एक-एक पेड़ भेंट की गई।सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में बीसीडब्ल्य कथारा के कुंती देवी,क्षेत्रीय रीजनल स्टोर के श्यामलाल,कथारा वाशरी के शनिचरवा सोरेन,मुखलाल कमार,रितु मांझी,दुर्गा मांझी,गोविंदपुर यूजी के गणपत मुंडा,विशेश्वर कमार,मनवर,स्वांग वाशरी के गुदरा तुरी,जानकी सिंह,करमचंद गंझू,नागेश्वर कमार,जगदीश कमार,स्वांग कोलियरी के सेबलेन सोय,हराधन चमार,हीरालाल नायक,जारंगडीह कोलियरी के बिनोद कुमार,बिनोद मांझी का नाम शामिल है।मौके पर क्षेत्र के जीएम संजय कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बलबूते ही कंपनी ऊंची मोकाम तक पहुंची एवं सभी स्वास्थ्य रहकर सेवानिवृत्त हो रहे हैं इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद स्वास्थ्य रहने के लिए सभी अपने-अपने दिनचर्या बनाएं एवं उसे अमल करें तथा व्यायाम करें,सामाजिक आदि कार्यों में व्यस्त रहें जिससे शेष समय कट सके।अपने को वे कंपनी से अलग न समझें।आवश्यकता पड़े एवं परेशानियां महसूस हो तो स्वयं कार्यालय आकर मिलें पहल करने का प्रयास किया जायगा।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद जहां भी रहें सपरिवार सकुशल स्वास्थ्य रहें यही ईश्वर से मेरी कामना है।इसके अलावा क्षेत्रीय उप मुख्य कार्मिक प्रबंधक माधुरी मड़के,सूर्यप्रताप सिंह,रामानुज प्रसाद,एसीसी सदस्य सह एक्टू के बालेश्वर गोप जेसीएमयू के इकबाल अहमद,एजेके एसएस के सचिन कुमार,सीटू के निजाम अंसारी सीसीएल सीकेएस के राजू स्वामी,एचएमकेयू के शमसुल हक,आरकेएमयू के विजय कुमार सिंह,एटक के मथुरा यादव,जमसं के राजकुमार मंडल आदि ने भी कार्यक्रम में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर कार्यक्रम में जीएम के टी.एस राहुल कुमार सहित कई अधिकारी जबकि प्रदीप यादव,देवकी देवी,वसंत घांसी, बिड़ला देवी सहित कई कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक प्रबंधक सूर्यप्रताप सिंह ने किया।

बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट… ✍️
📞संपर्क नंबर – 70047 98309