झारखण्ड, बोकारो

चोरी का 12 मोटर साइकिल के साथ तीन चोर धराये,भेजा गया जेल,संलिप्त चोरों के गिरोह का एसपी ने किया उद्भेदन

कथारा,कथारा ओपी थाना में चोरी  का 12 मोटर साइकिल के साथ संलिप्त तीन चोर को गिरफ्तार कर रविवार को ओपी पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या-75/25 धारा 303(2)/317(2),317(5)/3(5)बीएनएस-2023 के तहत टेनुघाट न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इधर रविवार को मोटर साइकिल चोरी से संबंधित कांडों का उद्भेदन के लिए जिला के एसपी हरविंदर सिंह कथारा ओपी पहुंचे उन्होंने यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि आये दिन बाईक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए चोरी से संबंधित कांडों का उद्भेदन के लिए बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोमिया,कथारा एवं बोकारो थर्मल थाना के साथ छापामारी दल का गठन किया गया था जिसके आधार पर छापामारी दल द्वारा रविवार सुबह चार बजे ओपी थाना क्षेत्र की बांध बस्ती कमल टोला रास्ते चेकिंग के दौरान अमन अली,मोहम्मद इंताफ उर्फ फुचन राय,मो कलाम राय को चोरी का मोटर साइकिल के साथ पकड़े गए साथ ही अन्य चोर गिरोह भाग जाने में सफल रहे।पूछताछ के क्रम में चोरों द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने,छिपा कर रखने तथा चोरी का मोटर साइकिल को बेचने की बात को स्वीकार किये तथा घटना स्थल से भागे अभियुक्तों का नाम आशिक राय उर्फ बड़ो बाबू पिता कलाम राय,साकिन भाट टोला थाना गोमिया बताया एवं तीनों गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर तेनुघाट जाने वाला रास्ता के बगल में बेड़ा टांड़ दामोदर नदी किनारे झाड़ी में छिपाकर रखा हुआ 12 मोटर साइकिल को बरामद किया गया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त अमन अली(24)पिता नूर मोहम्मद साकिन साड़म टोला चटनियां बाग थाना गोमिया तेनुघाट ओपी जिला बोकारो का अपराधिक इतिहास रांची लालपुर थाना कांड संख्या-287/023 दिनांक-10 अक्टूबर 2023 धारा 379/411/414 भादवि दूसरा रांची सदर थाना कांड संख्या-427/023 दिनांक-28 सितंबर 2023 धारा379/411/467/468/34 भादवि।दूसरा अभियुक्त मोहम्मद इंताफ उर्फ फुचन राय(29)पिता मो यूनुस राय साकिन साड़म भाट टोला थाना गोमिया का अपराधिक इतिहास गोमिया थाना कांड संख्या-110/022 दिनांक-17 सितंबर 2022 धारा 467/468/471/34 भादवि तीसरा अभियुक्त मो कलाम राय(22)पिता अलाउद्दीन राय साकिन साड़म भाट टोला थाना गोमिया का अपराधिक इतिहास गोमिया थाना कांड संख्या-110/022 दिनांक-17 सितंबर 2022 धारा 467/468/471/34,महुआ टांड़ थाना कांड संख्या-26/024 दिनांक-1जून 2024 धारा 379/411 एवं गोमिया थाना कांड संख्या-04/024 दिनांक-31 जनवरी 2024 धारा 323/341/498(ए),379/354/34 एवं गोमिया थाना कांड संख्या-66/021 दिनांक-26 जून 2021 धारा 341/323/325/379/34 भादवि का अपराधिक इतिहास रहा है। रांची जिला के आसपास थाना क्षेत्रों से तथा बोकारो जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटर साइकिल चोरी कर यहां वहां लाकर सस्ते दामों में बेच देते थे।ऐसे चोर गिरोह में बाहर के नहीं बल्कि इसी आसपास के लोग शामिल हैं।।
इस छापामारी दल में बोकारो थर्मल थाना इंस्पेक्टर सह प्रभारी पिंकू कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, रवि चौरसिया, कृष्णा नंद पाठक,गुप्तेश्वर पांडेय चालक आरक्षी सुनील कुमार, सचिन कुमार,अमीरुजम्मा सहित सशत्र बल मुख्य रूप से शामिल रहे।मौके पर एसपी के साथ बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह,गोमिया पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।इधर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एसपी ने ओपी थाना के कॉन्फ्रेंस हॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं थाना में बने कई कमरों का निरीक्षण किया।।

बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट… ✍️
📞संपर्क नंबर – 70047 98309