कथारा में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा करमा महोत,मुख्य अतिथि जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो पहुंचे,

कथारा,कथारा शिव मंदिर स्थित करम अखाड़ा प्रांगण में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति कथारा क्षेत्र द्वारा सोमवार शाम करमा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जेएलकेएम केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो विशिष्ट अतिथि केंद्रीय महासचिव पूजा महतो,केंद्रीय सचिव स्नेहरानी बतौर उपस्थित हुए।कार्यक्रम में करमैती बहनों ने पारंपरिक वेश भूषा में जावा की परिक्रमा करते हुए नृत्य किया।बोडिया बस्ती,कथारा बस्ती,झिरकी,बांध बस्ती,बोकारो थर्मल,गोविंदपुर,कंजकीरो, पिलपिलो,गोनियाटो,नारायण पुर आदि जगहों से करमैती अखाड़ा स्थल पहुंचे एवं बारी-बारी से परिक्रमा करते हुए नृत्य कला का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि जयराम महतो एवं विशिष्ट अतिथि पूजा महतो,स्नेहरानी,बेरमो प्रखंड अध्यक्ष भानु महतो, सचिव महेश महतो आदि ने भी मांदर की थाप पर झूमे।मौके पर मुख्य अतिथि जयराम महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन से झारखंडी कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।लोगों को जोड़ने का यह प्रयास है।इस त्योहार से लोगों में जुड़ाव दिनोदिन बढ़ता जा रहा है।हम सबों को मिलकर युवा पीढ़ी को अपने संस्कृति के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में अखाड़ा समिति के मनोज महतो,सचिन तुरी,बबलु तुरी,बीरबल महतो,बबलू महतो,गणपत महतो, दिलीप महतो,खीरु यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।इसके पूर्व सीसीएल जारंगडीह कोलियरी पीओ पीके सेनगुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
