यंग स्टार क्रिकेट कप सीजन 1 प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ विशालपुर (सारंगढ़) में 05 जनवरी से… सिर्फ 32 टीमों को ही मिलेगा प्रवेश…

सारंगढ़ अंचल में क्रिकेट का जुनून किसी से छिपा नही है, शायद ही ऐसा कोई गांव हो जहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक क्रिकेट के दीवाने न हों..! हर गली मोहल्ले में बैट-बाल लेकर युवा भविष्य मे जिले राज्य या देश स्तर पर खेलने के सपने संजोए रहते हैं, क्रिकेट एक ऐसा ही खेल है जिसे अब शहर स्तर के अलावा ग्रामीण स्तर पर भी शिरोधार्य किया गया है। सारंगढ़ शहर से लगे विशालपुर में ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शियम सुंदर जांगड़े और गिरीस जोल्हे ने युवाओं को प्रेरित किया है..!


मुख्य अतिथि के रूप में श्याम सुंदर जांगड़े गिरीस जोल्हे साथ ही आकाश और विकाश डहरिया एवमं समस्त नगर वासी की सहभागिता रहेगी।
क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता विकाश कुर्रे एवं नगर वासी
एवं गिरीस जोल्हे ने मीडिया को बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय होगा जिसमें कुल 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश शुल्क मात्र 701 रुपये रखी गयी है।
प्रथम पुरस्कार:-15001, द्वितीय पुरुस्कार 7001,रखा गया है।
मैन ऑफ दी सीरीज 1001 रुपए आकाश डहरिया एवं फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच पुरुस्कार 1001 रुपये विकाश डहरिया के द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा भी हर मैच में मैन ऑफ द मैच (प्रत्येक) मेडल मुकेश यादव द्वारा दिया जाएगा।
प्रत्येक मैच 10 ओवर का खेला जाएगा जिसमे प्रत्येक खिलाड़ी एक ही ग्राम पंचायत से होना अनिवार्य होगा, खिलाड़ियों को अपना आधरकार्ड भी साथ लाना होगा जिससे उनकी पहचान की जा सके।
मैच के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया है अपशब्दों के प्रयोग से 10 रन की कटौती की जायेगी दुबारा प्रयोग से उस खिलाड़ी या पूरी टीम को ही प्रतियोगिता में प्रतिबंधित की जा सकती है अतः सभी खिलाड़ी मर्यादा का जरूर पालन करें।
इच्छुक टीमें
6266335739,8871624316,9907108785 नम्बर में सम्पर्क कर प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं।