ताला बंद आवासों को चोरों ने बनाया निशाना, चोरी की घटना को दिया अंजाम

घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा स्टाफ ऑफिसर कॉलोनी का है।
कथारा ।बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र कथारा के स्टाफ ऑफिसर कॉलोनी में एक ही दिन, दिन के उजाले में दो अलग अलग आवासों में चोरी की घटित घटना प्रकाश में आया! घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी की मानें तो ताला बंद आवासों को चोरों ने निशाना बनाया है।और ताला को तोड़कर घटना को अंजाम दी गई है। पहली घटना कथारा स्टाफ ऑफिसर कॉलोनी आवास संख्या AAO/A/5की बताया जा रहा है जंहा गृहस्वामी ने बताया कि घर में ताला बंद कर कथारा स्थित कृष्णा पूजा भंडार में दूकान चला रहे थे जब दोपहर घर खाना खाने पहुंचा तो घर का ताला टूटा पाया और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था वंही दूसरी घटना आवास संख्या 1B/97 बताया जा रहा है जंहा चोरी की घटना को अंजाम दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना बोकारो थर्मल थाना के थानाप्रभारी पिंकू यादव दोनों आवास पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। उन्होंने फिलहाल यही बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

बोकारो से ब्यूरो लक्ष्मण लहरें की रिपोर्ट… ✍️
📞संपर्क नंबर – 70047 98309