छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

आदित्य कंप्यूटर अकादमी इंडिया एजुकेशन नेशनल अवार्ड से सम्मानित

बिलाईगढ़ शहर का बढ़ाया सम्मान

नागपुर में हाल ही में आयोजित इंडिया एजुकेशन अवार्ड 2025 के  कंप्यूटर क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में बिलाईगढ़ शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले तुलसी राकेश जी को नगर वासियों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी…

एक गौरवशाली  क्षण का अनुभव हुआ आदित्य कंप्यूटर अकादमी  बिलाईगढ़ के संचालक कंप्यूटर शिक्षक श्री तुलसी राकेश जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया

शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों जैसे आधुनिक तकनीक को छात्रों तक पहुंचाना ग्रामीण और शहरी  क्षेत्र के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के समान अवसर प्रदान करना छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना और भविष्य में रोजगार का अवसर पैदा करना आदि की हर जगह सराहना होती रही है इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंडिया एजुकेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया

इस समारोह में 2004 मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री सायली  भगत एवं AICPE के संस्थापक और निर्देशक शरद ताओरी और कविता टावरी मैडम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे

तुलसी राकेश