
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जारी है. पहले बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया और अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की गई है. यह सूची छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग की ओर से जारी की गई है, जिसमें 20 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं.
किन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले: छत्तीसगढ़ में जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं. उसमे आईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं. इसके अलावा एसएसपी और एसपी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है.

