छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

C NEWS BHARAT ने सुनील जोल्हे को सौंपी प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी

बने विशेष संवाददाता (छत्तीसगढ़)

रायगढ़। समाज और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध पत्रकार सुनील जोल्हे को C News Bharat के विशेष संवाददाता (छत्तीसगढ़) के रूप में प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति चैनल के हेड ऑफिस लखनऊ से जारी की गई है।
नई भूमिका मिलने पर सुनील जोल्हे ने कहा — लखनऊ मुख्यालय से मिली यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मैं इसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाऊँगा।
वे लंबे समय से जनहित, सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय हैं और उनकी पत्रकारिता निष्पक्षता व जनसरोकारों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है।
इस नये दायित्व के लिए सुनील जोल्हे ने चैनल के प्रधान संपादक श्री पवन शर्मा सहित C News Bharat की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।