छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बुंद-बूंद के लिए तरसने को मजबूर , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार ( प) के स्कूल बच्चे

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /जिले के  बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले मुड़पार (प) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चे पानी की बुंद-बूंद के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। जहा बच्चों ने बताया कि उन्हें पानी पीने के लिए बाहर जाना पड़ता है।

तीन बोरिंग मौजूद है जिनमें से एक पानी नहीं देता तो दूसरा में असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा पत्थर डाल दिया गया जो चलने लायक की स्थिति में बिल्कुल नहीं है। वहीं तीसरी बोरिंग को नया खनन कराया गया लेकिन, उसमें न तो बोरिंग फिट हुआ, और न ही बोर फिट किया गया हैं। मात्र शोफिस बना पड़ा है। जिसका किम्मत स्कूल के छोटे- छोटे बच्चों को प्यास के रुप में चुकाना पड रहा हैं।

स्कूल में पढाने वाले बच्चों के शिक्षक ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग को कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायतें कीं गई है। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। जिसके बाद हम आस लगाए बैठे रहते हैं। लेकिन आजकल कोई सुध लेने वाला नहीं पहुंचा और न ही सुधार हो पाई हमारे बच्चे बंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं, “स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों ने सम्बंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई, और कहा आज भी शिक्षकगण, विधार्थी, परिजन सुधार होने की शासन प्रशासन से आस लगाए बैठे है।

मुड़पार (प) में पदस्थ प्रधान पाठक विनोद कश्यप
स्कूली बच्चों का पानी के लिए प्रयाण
स्कूल के रसोईया महिलाएं
मुड़पार (प) के स्कूली बच्चे