छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

इन्द्रजीत मनहर रायपुर में विभूति अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित

सारंगढ़ बिलाईगढ़ /जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम गायदरहा निवासी
इन्द्रजीत मनहर पिता श्री पी. आर. मनहर को  सारंगढ़ में कृषि उच्च शिक्षा में पढ़ाई पूर्ण कर शिक्षा एवं सामाजिक जगत में क्रांतिकारिक कार्य किए जाने हैं। इन्होंने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सैकड़ों विद्यार्थियों को शासकीय महाविद्यालयों में चयनित कर उन्हें सफ़ल बनाए हैं। राज्य के अनेक किसानों एवं महिलाओं को जैविक तथा उन्नत कृषि प्रणाली के रूप में अवगत भी कराए हैं। ये वर्तमान में आराधना रुरल हेल्पेज़ फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पदस्थ है साथ ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का मार्गदर्शन कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर और फाउंडर भी हैं जहां नर्सिंग, कृषि एवं तकनीकी के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान की जाती है। जिन्हें रायपुर के सामाजिक संस्था वक्ता मंच एवं दैनिक दबंग स्वर के मंच पर छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी के हाथों  आज दिनांक 23/112025 को रायपुर स्थित वृंदावन भवन में विभूति अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।