छत्तीसगढ़
सरगुजावासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, अम्बिकापुर से विमान सेवा का होगा संचालन

छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री
रामविचार नेताम ने प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी और उड्डयन मंत्री जे.एम. सिंडिया को जताया आभार
भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन कार्यालय द्वारा मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अम्बिकापुर को उड़ान हेतु लाइसेंस जारी कर दिया है। इससे अब क्षेत्रवासियों का हवाई जहाज में सफर करने का सपना साकार होगा।
अम्बिकापुर एयरपोर्ट की लाइसेंसिंग के साथ राज्य में अब आरसीएस योजनांतर्गत बिलासपुर, जगदलपुर सहित 03 लाइसेंस युक्त एयरपोर्ट हो गये हैं।
