छत्तीसगढ़

सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुड़ेली में प्रबंधक की लापरवाही

सारंगढ
सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुड़ेली में प्रबंधक की लापरवाही

नोडल के गैरहाजरी में प्रबंधक की मनमानी

सारंगढ़ – सेवा सहकारी समिति गुड़ेली में प्रबंधक के द्वारा घोर लापवाही बरती जा रही है आपको बता दें गुड़ेली धान मंडी में प्रबंधक ने लापरवाही का हद पार कर दिया है किसान द्वारा लाए गए धान को बिना जाँच किये सीधे बोरी में पल्टी कर तौल किया जा रहा है ज़ब की धान को ढ़ेरी कर नोडल के देख रेख में साफ़ सफाई को ध्यान में रखते हुए तौल किया जाना है लेकिन सेवा सहकारी समिति गुड़ेली में नियम को ताक में रख कर धान खरीदी किया जा रहा है वही किसान द्वारा लाए गए धान में कोई साफ़ सफाई नही है देख रेख के अभाव से सरकार को कचरा खरीद कर दिया जा रहा है और लाखों का चुना लगाया जा रहा है

धान मंडी से नदारत थे नोडल

धान मंडी गुड़ेली में धान के रूप में कचड़ा खरीदने का मुख्य कारण यह भी है की सरकारी कर्मचारी जिसको गुड़ेली धान मंडी में नोडल के रूप तैनात किया गया है वे भी धान मंडी से नदारत रहते है नोडल अपने निजी कामो के लिए धान मंडी छोड़ नादारत थे,जिसका सुचना प्रबंधक को नही दिया गया था जिसका फायदा उठाते हुए प्रबंधक ने कचड़ा बदरा वाली धान खरीद कर सरकार के आँख में धूल झोक रहा है….