सेवा सहकारी समिति सहसपुर में सहकारी सप्ताह का हुआ शुभारंभ

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित सहसपुर के किसान समृद्धि केंद्र में सहकारी सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सहकारी योजनाओं की जानकारी देना, उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए जागरूक करना रहा।
29 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित सहकारी सप्ताह के दौरान किसानों को सहकारी समितियों से जुड़ने, कृषि ऋण, खाद-बीज की उपलब्धता, शासकीय योजनाओं के लाभ एवं पारदर्शी सहकारिता व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा, संजय भूषण पांडे, अरुण (गुड्डू) यादव, जगन्नाथ केशरवानी, पवन देवांगन एवं मनोज मिश्रा, समिति प्रबंधक अनिल गोपाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा सहकारी समिति मर्यादित सहसपुर से जुड़कर सहकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा कृषि को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन किसानों के हित में सहकारिता को मजबूत बनाने के संदेश के साथ हुआ।


