छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़सारंगढ़

भाजयुमो की जिला बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान और JOIN BJYM कार्यक्रम की तैयारियों पर बनी रणनीति

सारंगढ़–बिलाईगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ की परिचयात्मक एवं कामकाजी बैठक शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा 5 अगस्त को प्रस्तावित JOIN BJYM कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला प्रभारी श्री जसराज (बाला) चंद्राकर, जिला सह प्रभारी श्री ब्रह्मानंद पटेल, प्रदेश महामंत्री श्री हरिनाथ खूंटे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले तथा महासमुंद जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गा शंकर दुबे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी एवं सदस्यता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नेताओं ने कहा कि आगामी सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे। साथ ही 5 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले JOIN BJYM कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।