घौठला छोटे में खुलेआम दौड़ रहे है
फ्लाई ऐश के ओवरलोड़ गाड़ी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले महानदी के समीप बसे ग्राम पंचायत घौठला छोटे में इन दिनों ग्रामीण बेहद परेशान हैं बता दें कि लोगों का कहना है कि गांव के बीचों बीच बड़े बड़े हेवी ट्रकों के ओवरलोड़ फ्लाई ऐश गाड़ियों प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने रोड में बेलगाम दौड़ रहे हैं। जिससे ग्रामीण भय में है कि कोई बड़ी दुर्घटनाओं का कारण ना बन जाए। वही ग्रामीणों से बात की गई तो बताया कि बस्ती के बीच से निकल कर एक पुराने पत्थर के खदान में फ्लाई ऐश डंप किया जा रहा है सड़क टूटने का चिंता के साथ प्रदूषण धूल डस्ट सास संबंधित बीमारी और लोगों के आने जाने पर गम्भीर चिता जाहिर की। अब सवाल यह है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना पर ओवरलोड़ गाड़ी प्रतिबंधित रहता है फिर भी इतनी बड़ी हैवी गाड़ी कैसे चल सकता है। और इस विषय पर क्षेत्रीय विभागीय अधिकारियों के कैसे अनुमति दे दी, एक तरफ सरकार के निर्धारित नियम दूसरी तरफ ग्रामीणों की परेशानियां और तीसरी तरफ ट्रांसपोर्टरों के दबदबा, इन सब के बीच ग्रामीण ही बलि के बकरा बने हुए हैं। तथा ग्रामीणों ने साफ-साफ चेतावनी दी है कि किसी हाल में हम लोग इस गांव के बीच से बड़ी-बड़ी गाड़ी जाने नहीं देंगे और इसके लिए आने वाले समय में पूरा गांव इसका विरोध के लिए तैयारी की जा रही है, तथा कुछ लोगों ने शिकायत करने तक की बात कही है

