छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत 8 अक्टूबर को तेंदुढार बैरियर से सहसपानी तक मैराथन दौड़

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
वन मंडल सारंगढ़-बिलाईगढ़ में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत 8 अक्टूबर को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 7 बजे तेंदुढार बैरियर से सहसपानी तक होने वाली इस मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
वन विभाग की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। “वन्य जीवों का संरक्षण, हम सबकी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। पुरस्कार वितरण दोपहर 1 बजे वन परिक्षेत्र कार्यालय, वनमंडल सारंगढ़ में होगा।
