सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिर्रीपठारीमुड़ा में हुआ फर्जी पंजीयन, बेच दिए लाखों का धान!

महासमुंद – प्राप्त जानकारी के अनुसार बाग़बाहरा तहसील अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिर्रीपठारीमुड़ा में फर्जी पंजीयन का मामला सामने आया हैं वहीं सेवा सहकारी समिति सिर्रीपठारीमुड़ा में हुए फर्जी पंजीयन में समिति प्रबंधक,ऑपरेटर, या फिर तहसील माड्यूल किसके द्वारा किया गया है घोर धांधली ?
मिली जानकारी के अनुसार सिर्रीपठारीमुड़ा समिति प्रबंधक रुद्रा ठाकुर एवं ऑपरेटर द्वारा 2022-23 एवं 2023-24 में कई किसानो के नाम पर लगभग पचासों एकड़ जमीन के फर्जी पंजीयन जैसे अनियमितता किया गया। आपको बता दे सिर्रीपठारीमुड़ा समिति प्रबंधक नें कुल 581 क्विंटल रकबा बढ़ोतरी कर लाखों के धान बेचकर बेजा लाभ लिया है वहीं बोनस राशि में ही 4 लाख 86 हजार रूपये का सरकार को क्षति पहुंचाया गया है
वर्ष 2023/24 फर्जी पंजीयन कर धान बेचने वाले किसान का नाम .
धान खरीदी केन्द्र सिर्रीपठारीमुड़ा
(1) कुंतीबाई पति घसियाराम पटेल
गांव जुनवानी खु
106 क्विंटल फर्जी पंजीयन कर धान बेचा गया
(2) सेवक राम पिता रामदास वैष्णव
ग्राम जुनवानी खू
104 क्विंटल धान फर्जी पंजीयन कर धान बेचा गया
(3) विष्णु पिता महेत्तर गोड
ग्राम जुनवानी खु
95 क्विंटल धान फर्जी पंजीयन कर बेचा गया
(4) घसियाराम पिता रैनु मरार
ग्राम जुनवानी खु
104 क्विंटल धान फर्जी पंजीयन कर बेचा गया
(5) सिलाबाई पति दूधनाथ चौहान
ग्राम जामगांव
20 क्विंटल धान फर्जी पंजीयन कर धान बेचा गया
(6) भूमि लता पति पूनाचंद सीदार
ग्राम , जुनवानी खु
102 क्विंटल फर्जी पंजीयन कर धान बेचा गया.।
2023-24 में किसानों के नाम पर अन्य किसान के खसरा रकबा फर्जी तरिके से चढ़ा कर पंजीयन कर धान बेचा गया है। और गंभीर अनियमितता बरती गई है। उक्त विषय पर सम्बंधित अधिकारी फर्जी रकबा का जांच करता है तो निश्चित ही फर्जीवाड़ा सामने आएगा..।
क्या कहतें हैं समिति प्रबधक
ज़ब हमारे मिडिया टीम द्वारा सिर्रीपठारीमुड़ा के प्रबंधक रुद्रा ठाकुर को उक्त फर्जी पंजीयन के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था की तहसील कार्यालय में ये पंजीयन होता जिसका जिम्मेदार तहसील दार हैं