छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़ | सारंगढ़–बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

सारंगढ़–बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग ने जारी किया आदेश प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
नई पदस्थापनाओं के अनुसार:
– गोविन्द सिंह दीवान को एसडीओपी, सारंगढ़ बनाया गया है।
– श्रीमती दीपिका मिंज को एसडीओपी, बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– धीरेन्द्र पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़–बिलाईगढ़ पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं स्नेहिल साहू, निमिषा पाण्डे एवं विजय कुमार ठाकुर का रायपुर तबादला किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

