छत्तीसगढ़

बरभांठा घाट में रॉयल्टी के नाम पर150 रुपया की अवैध वसूली बाज पर कार्यवाही शून्य ?


बरभांठा रेती घाट पर विभाग की मौन सहमति ?


सारंगढ़ (ख़बर मंथन) जिला प्रशासन और खनिज विभाग रोड पे चलने वाले गरीब किसान मजदूर की गाडियां पर खूब शिकंजा कस रहा लेकिन खनिज विभाग की रॉयल्टी के नाम पर रेत माफिया वसूल रहा उस पर कोई नजर नहीं पड़ा या फिर जानकर भी अनजान बने बैठे है ये समझ से परे है विगत कुछ दिनों से लगातार समाचार के माध्यम से जिला प्रशासन और खनिज विभाग को अवगत करा चुके है लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ गरीब किसान की गाड़ी ही अंदर हो रहा लेकिन जो माफिया एक एक दिन के 15 से 20 हजार महीने की लाखो रुपया वसूल रहा उस पर कोई कार्यवाही तक नही हो रहा आखिर क्यों अधिकारी घाट दबिश नहीं दे पाए और माफिया रोजाना सैकड़ों ट्रेक्टर से रेत परिवहन कर सभी से वसूल रहे जबकि ऐसे अवैध वसूली जैसे कारनामों पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है वही विभाग चाहेगी तो चंद मिनटों में दबिश देकर वसूली बाज की पकड़ सकता और हो रहे शोषण पर प्रतिबंध लगा सकते है जबकि सबको पता है प्रशासन से बड़ा कोई नहीं कलेक्टर सर लगातार निर्देश दे रहे लेकिन लापरवाही और गलत कार्य नही चलेगा तत्काल कार्यवाही हो लेकिन उसके बाद भी रेत का अवैध खनन और परिवहन करने पर 150 रुपया की वसूली जारी है अब देखना यह होगा कि पुनाः समाचार के माध्यम से जिला प्रशासन और खनिज विभाग को अवगत कराया जा रहा इस पर संज्ञान लेकर आमजन से हो रहे वसूली पर रोक लगाते है या फिर रेत माफिया को खुला छूट मिलता रहेगा?