छत्तीसगढ़रायपुर

आरंग के ग्राम भण्डारपुरीधाम की पुण्य भूमि पर आयोजित ‘गुरुदर्शन एवं संत समागम मेला’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय।

छत्तीसगढ /भण्डारपुरीधाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन के दर्शन तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सभी नागरिकों के खुशहाली की प्रार्थना की।

यह मेला राजा बालकदास जी के सम्मान में हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जहाँ धर्म मंच से सतनाम के आदर्शों और ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाया जाता है।

इस पावन अवसर पर राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब, कैबिनेट मंत्री  टंकराम वर्मा, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक  गुरु खुशवंत साहेब, श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,  अनुज शर्मा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।