छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम डड़ाईडीह और जामजोरी के लोगों ने रोड निर्माण के लिए कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बड़े आमाकोनी के आश्रित ग्राम डड़ाईडीह और जामजोरी के नागरिकों ने रोड निर्माण को लेकर ज्ञापन सौपा है, राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण डड़ाईडीह और जामजोरी के लोग कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे और उन्होंने बताया यदि सड़क का निर्माण ना हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे यदि उसके बाद भी रोड का निर्माण नहीं होता है तो कलेक्ट्रेट परिसर में हम अपनी जान भी दे सकते हैं( ग्रामीण).