
तमनार: भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए शासन प्रशासन कई कड़े से कड़े प्रावधान बना रखे है बावजूद भी भ्र्ष्टाचार करने वाले बाज नहीं आ रहे है। आपको बता दें ताजा मामला जनपद पंचायत तमनार अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोढ़ी का है, जहां के मुखिया इंजिनियर, पंचायत सचिव के साठ गांठ से वर्ष 2024-25 में 15 वें वित्त की राशि से केशला पथ में लाखों रुपये की शेड निर्माण कार्य होना बताकर पंचायत सचिव द्वारा लाखों की राशि गबन कर ली गई है। जिसमें पुराने शेड निर्माण का फोटो को अपलोड कर पूरी राशि धरातल पर उतारे बिना ही गटक ली गई है, जबकि शेड निर्माण कार्य हाल में शुरू भी नहीं किया गया है, बावजूद राशि की निकासी कर ली गई है। सचिव की चालाकी देखिये पुराने शेड निर्माण क़ो वर्तमान में सो कर पैसा गबन करने के मानसिकता से यह अनियमितता क़ो किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर उच्च अधिकारीयों को शिकायत भी किया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी की इस पूरे फर्जीवाड़े पर सम्बंधित विभाग के अधिकारी क्या कुछ कार्यवाही करते हैं या फिर पूरे मामले को लिपा-पोती कर दिया जायेगा।
क्या कहतें है पंचायत सचिव
ज़ब ग्राम पंचायत गोढ़ि सचिव से हमारी मीडिया टीम के द्वारा दूरभाष के माध्यम से उक्त निर्माण कार्य के बारे पूछा गया तों सचिव ने जवाब देते हुए कहाँ की पैसे निकाल लिए है 1 सप्ताह में निर्माण कार्य करवा देंगे कह कर अपना पल्ला भारी करते हुए फोन काट दिया गया।


