छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

भागवत साहू ने अपने जन्म दिन पर  स्कूलों में बांटे कॉपी पेन एवं पानी बोतल

सबको पढ़ना है सबको बढ़ना है, शिक्षा के प्रति मैं हमेशा आपके साथ हूँ — भागवत साहू

शिक्षकों द्वारा भागवत साहू को श्रीफल कंबल और पेन से किया सम्मान

सारंगढ़ : ग्राम पंचायत गुड़ेली में भागवत साहू द्वारा अपने जन्म दिवस पर गुड़ेली सेंदूरस सरसरा के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में सभी विद्यार्थी को कॉपी पेन एवं  पानी बोतल वितरण किया गया एवं साथ ही मुंह मीठा कराया गया। बच्चों के मन में खुशी की लहर दिखाई दी,  कॉपी पेन एवं पानी बोतल पा कर बेहद खुश दिखे, और उनके मन में पढ़ाई के रुचि बढ़ने लगी, क्यों कि शासकीय स्कूल में कॉपी पेन एवं पानी बोतल स्वयं खरीदना पड़ता है और सब उनको भागवत साहू के द्वारा उपहार के रूप में मिला है तो उनकी खुशी का एक अगल ही चेहरा दिखा। वही बात किया जाए ग्राम पंचायत गुडेली में भागवत साहू जो एक युवा नेता के रूप में जन सेवा कर रहे हैं उनकी छवि कुछ ना कुछ सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कॉपी पेन एवं पानी बोतल वितरण करके समाज को एक अच्छी विचार एवं सुंदर संदेश भेजा है कि सबको पढ़ना है सबको बढ़ाना है । सभी बच्चों ने ताली बजा कर हैप्पी बर्थडे टू यू गा कर जन्म दिन की हार्दिक बधाई दी तथा साथ ही साथ सभी शिक्षाक गण एवं बच्चों ने लम्बी उम्र खूब तरक्की उन्नति यश और सदा खुश रहने की दुआ दी। वहीं भागवत साहू का कहना है कि आज शिक्षा हर एक व्यक्ति को जरूरी मिलना चाहिए,  क्योंकि शिक्षा वह महत्वपूर्ण विषय है जो प्रत्येक आदमी को अज्ञानी से ज्ञानी बनता है , भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में मदद मिलता है। गुड़ेली सरसरा सेन्दुरस के स्कूल के सभी बच्चों को कॉपी पेन एवं पानी बोतल वितरण किया गया गुड़ेली में मात्रा एक ऐसे इंसान है जो शिक्षा को इतना महत्व दिया है और विद्यार्थियों के लिए इतना किया कबीले तारीफ हैं , इनकी गांव में एक अलग ही पहचान बनाएं है। तथा युवा लड़कों को साथ ले कर चलते हैं समाज में शांति और अच्छी विचार धाराओं को दिखाते समझाते हैं। युवा में भी उनके प्रति काफी मान सम्मान करते हैं। शिक्षा एक व्यवस्थित प्रक्रिया है जिसके माध्यम से ज्ञान अनुभव कौशल दृष्टिकोण प्राप्त करता है  यह व्यक्ति को सभ्य परिष्कृत सुसंस्कृत और शिक्षित बनती है  एक सभ्य और सामाजिक समाज के लिए शिक्षा ही एकमात्रा साधन है। इसका लक्ष्य व्यक्ति को पूर्ण बनाता है। प्रत्येक समाज शिक्षा हो महत्व देता है। क्योंकि यह सम्पूर्ण बुराईयों की रामबाड औषधि हैं यह जीवन की विभिन्न समस्याओं का समाधान कुंजी है। शिक्षा आपको ओ मुकाम पर पहुंचता जो गलत और सही का पहचान कर समाज में गलत कामों का विरोध करने का ताकत देता है। इस जन्म दिवस के कार्यक्रम में महेश साहू, टीनू बरेठ, किशोर पटेल, चंदन चौहान, संजू  सिदार, टिकेंद्र साहू, योगेश यादव, रूपेंद्र यादव  प्रकाश श्रीवास शामिन थे।